Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्रा ने इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्रा कर्णिशा दास ने पिछले दिनों तेलांगाना के करीमनगर में आयोजित इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर यूनिवर्सिटी और शहर को गौरवांवित किया है. कर्णिशा दास यूनिवर्सिटी में एमए अंग्रेजी की छात्रा है. कर्णिशा दास ने इस चैंपियनशिप में 21 से 24 वर्ष से कम आयु वर्ग कि प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था. इसमें भारत और नेपाल के 14 राज्यों से 1000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे. इसे भी पढ़ें : हम">https://lagatar.in/we-are-neither-right-wing-nor-left-wing-we-are-known-opportunists-nitin-gadkari/">हम

न तो दक्षिणपंथी और न ही वामपंथी, हम जाने माने अवसरवादी हैं : नितिन गडकरी
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने कर्णिशा की जीत एवं इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है. कर्णिशा दास कराटे एसोसिएशन के नागेश्वर राव, मुख्य कोच टाटा स्टील कराटे प्रशिक्षण केंद्र और महासचिव झारखंड राज्य कराटे एसोसिएशन के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2011 से प्रशिक्षण ले रही हैं. कर्णिशा दास ने विभिन्न राज्यों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और जीता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही