Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : जीवन को प्रभावित करनेवाले निर्णयों में सहभागिता का अधिकार है मतदान : डॉ सोनाली

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को चुनावी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी के चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से ऑडियो विजुअल रूम में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी प्रतिनिधि डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा ने स्वागत भाषण के साथ की. चुनावी साक्षरता क्लब की नोडल अधिकारी डॉ सोनाली सिंह ने प्रारंभिक संबोधन किया. उन्होंने मतदान के महत्व पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/mazdoor-kisan-sammelan-in-delhi-a-larger-number-of-people-participated-than-jharkhand/">दिल्ली

में मजदूर किसान सम्मेलन, झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
उन्होंने बताया कि कैसे लोगों के पास अपने हित के लिए नेताओं को चुनने की शक्ति है. विभिन्न तरह के सार्वजनिक हितों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मतदान लोगों को उन निर्णयों में अपनी बात रखने का अधिकार देता है, जो उनके जीवन को प्रभावित करते हैं. मतदान हमारे लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है. जब लोग वोट नहीं देते हैं, तो इसका मतलब है कि वे प्रभावी रूप से खुद को चुप करा रहे हैं और वोट देने वालों को सत्ता सौंप देते हैं. मतदान महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियों को एक संदेश भेजता है कि हमें इसकी परवाह है कि हमारे देश में क्या हो रहा है और हम उन मुद्दों पर ध्यान दे रहे हंत जो हमारे लिए मायने रखते हैं आदि. इसे भी पढ़ें : डाल्टनगंज">https://lagatar.in/railway-police-freed-09-minors-from-daltonganj-railway-station-arrested-a-smuggler/">डाल्टनगंज

 रेलवे स्टेशन से 09 नाबालिगों को रेल पुलिस ने कराया मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतीय चुनाव आयोग द्वारा प्रस्तुत एक नाटक था. इसके माध्यम से सभी को चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने की अनिवार्यता समझाने की कोशिश की गई. चुनाव आयोग की ओर से कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया. धन्यवाद ज्ञापन क्लब के सदस्य एवं प्राध्यापक अमित गुंजन ने किया. इस कार्यक्रम विभिन्न विभागों की छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में बीबीए विभाग की छात्राओं और विशेषकर, क्लब की कैंपस एंबेसडर पूर्णिमा कुमारी की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही