Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी को अब मिलेगा इंटरनेशनल एक्सपोजर, शिक्षकों व अधिकारियों को नयी दर से यात्रा व महंगाई भत्ता

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की तीसरी सिंडिकेट मीटिंग सोमवार को हुई. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने की. कुलपति ने कुलसचिव डॉ अविनाश कुमार सिंह और वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद के पदभार ग्रहण करने के बाद सदन की बैठक में उन्हें औपचारिक बधाई दी. मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पिछली बैठक के निर्णयों के आधार पर सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं. इसके बाद उन्होंने सर्वप्रथम सिदगोड़ा कैंपस की तकनीकी जरूरतों को सामने रखा. इसके अन्तर्गत सिदगोड़ा कैंपस के आइसीटी कार्यों को शीघ्र पूरा करने संबंधी निर्णय लिये गये. मीटिंग में सिंडिकेट सदस्यों ने 2(एफ) का दर्जा मिलने की कुलपति की घोषणा का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-youth-congress-state-secretary-who-killed-7-people-was-sentenced-to-8-years/">चाईबासा

: 7 लोगों की जान लेने वाले युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव को 8 साल की सजा
मीटिंग में डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा कि यूजीसी से 2(एफ) का दर्जा प्राप्त करने के बाद यूनिवर्सिटी अब एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआइयू) का हिस्सा बन पाएगी. एक मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान के रूप में अब इंटरनेशनल एक्सपोजर मिल पाएगा. अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से विश्वविद्यालय अब सीधे एमओयू कर पायेगा. एनइपी-2020 के विजन में संस्थानों के अंतरराष्ट्रीयकरण और वैश्विक मानदंडों के अनुकूल बनाना शामिल है. यह दर्जा हमारे उस स्वप्न को साकार करने का आधार प्रदान करेगा. साथ ही आशा है कि शीघ्र ही यूनिवर्सिटी को 12(बी) का दर्जा भी प्राप्त हो जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-murder-of-wife-two-daughters-and-tuition-teacher-deepaks-advocate-filed-a-bail-application-in-the-court/">जमशेदपुर

: पत्नी, दो बेटियां व ट्यूशन टीचर की हत्या में दीपक के अधिवक्ता ने कोर्ट में दाखिल की जमानत की अर्जी
बैठक में प्रो अंजिला गुप्ता, गवर्नर नॉमिनी प्रो सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, कुलसचिव डॉ अविनाश कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा, कुलानुशासक डॉ सुधीर कुमार साहू, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद एवं विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान, डॉ सबीहा युनूस उपस्थित थे. स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ अविनाश कुमार सिंह ने किया.

निर्णय एवं पारित प्रस्ताव

  • पिछली बैठक के निर्णयों की संपुष्टि की गई.
  • सिदगोड़ा कैंपस के फर्निशिंग और आइसीटी कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्णय.
  • राज्यपाल सह कुलाधिपति के आदेशानुसार कुलसचिव और वित्त पदाधिकारी के पदभार ग्रहण करने की संपुष्टि.
  • यूनिवर्सिटी ने यूजीसी के 2(एफ) का दर्जा प्राप्त कर लिया है, इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी.
  • यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और अधिकारियों के लिए संकल्प के तहत प्राप्त पत्र के आधार पर यात्रा और महंगाई भत्ता की नई दर लागू होगी.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही