Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता में वीमेंस यूनिवर्सिटी का रहा बेहतर प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में सोमवार को जिला स्तरीय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता-2023 का आयोजन किया गया. इसके तहत फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित हुई. इसमें कुल पांच टीमें शामिल हुई, जिसमें जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी, आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आर्का जैन यूनिवर्सिटी, एनएसयू, तथा एलबीएसएम कॉलेज शामिल थे. बास्केटबॉल में जहां जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी विजेता बनी, वहीं गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता रही. लगभग सभी तरह की प्रतियोगिताओं में छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-police-arrested-absconding-accused-sent-to-jail/">चाईबासा

: पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कुलपति ने खिलाड़ियों  का बढ़ाया उत्साह

इस मौके पर कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से सबको आकर्षित किया. उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कमेटी के अध्यक्ष डॉ सनातन दीप और उनकी पूरी टीम को बधाई दी. विजेता टीम में शामिल सदस्यों में जया कुमार (कप्तान), सिम्मी कुमारी, श्रुति दीक्षित, रागिनी कुमारी, अंजलि सौरभ, ख़ुशी कुमारी शुक्ला एवं सिवानी कुमारी शामिल थी. वहीं बालीबॉल की टीम में गीता टुडू (कप्तान), लबोनी सिंह, जया कुमार, सिम्मी कुमारी, श्रुति दीक्षित, रागिनी कुमारी, अंजलि सौरभ, खुशी कुमारी शुक्ला एवं सिवनी कुमारी शामिल थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही