Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी का परीक्षा विभाग भगवान भरोसे, थर्ड सेमेस्टर की छात्राओं के एडमिट कार्ड में भारी गड़बड़ी

Jamshedpur (Anand Misjra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का परीक्षा विभाग भगवान भरोसे ही चल रहा है. इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग को एक स्थाई शिक्षिका उर्दू अस्थाई कलर संभाल रहे हैं. अधिकांश कामकाज एजेंसियों के माध्यम से हो रहा है. परिणाम यह हो रहा है कि छात्राओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसका एक उदाहरण तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के एडमिट कार्ड में भारी गड़बड़ी है. इसे लेकर छात्राएं काफी परेशान है. इसे भी पढ़ें : कंगना">https://lagatar.in/kangana-ranaut-once-again-took-a-jibe-at-karan-johar-by-sharing-the-video/">कंगना

रनौत ने वीडियो शेयर कर एक बार फिर करण जौहर पर कसा तंज

क्या है मामला

आगामी 25 अप्रैल से विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं की परीक्षा होने वाली है. इसके मद्देनजर छात्राएं इन दिनों परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रही हैं. लेकिन एडमिट कार्ड में भारी गड़बड़ी पाई जा रही है. इसे लेकर विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग ने एक नोटिस भी छात्राओं को जारी किया है, जिसमें एडमिट कार्ड में गड़बड़ी की बात कही गई है. साथ ही कहा गया है कि एजेंसी के माध्यम से एडमिट कार्ड को लेकर अभी ट्रायल किया जा रहा है. अतः छात्राएं अपना एडमिट कार्ड डिलीट कर दें. हालांकि बहुत से छात्राएं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुकी हैं. इनमें कई छात्राओं ने कैफे सभी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया है. इस एवज में उन्हें खर्च करना पड़ा है. ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-240-certificates-out-of-1900-for-enrollment-on-quota-seats-in-private-schools-of-the-city-are-fake/">जमशेदपुर

: शहर के प्राइवेट स्कूलों में कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आए 1900 में से 240 प्रमाणपत्र फर्जी

विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग एजेंसी के भरोसे

इतने बड़े यूनिवर्सिटी का परीक्षा विभाग सिर्फ तीन स्थाई लोगों के भरोसे चल रहा है. इनमें एक शिक्षिका है जो परीक्षा नियंत्रक हैं. इनके अलावा दो क्लर्क अस्थाई हैं. बाकी सभी कार्य एजेंसी के माध्यम से यह जा रहे हैं. इसे भी गड़बड़ी का एक बड़ा कारण माना जा रहा है. जानकार बताते हैं कि परीक्षा विभाग में इस गड़बड़ी के बावजूद छात्राओं की परेशानी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही