Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रो शांति मुक्ति बारला 'ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स दुबई में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के शिक्षा संकाय की सहायक प्राध्यापक शान्ति मुक्ति बारला ने देश-विदेश में लौहनगरी और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है. ` हैमर स्पोर्ट्स एक्जीबिशन` के सौजन्य से `वेटरन स्पोर्टस एंड गेम्स नेशनल फाउंडेशन`  की ओर से आयोजित `ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप दुबई -2023’ में भाग लेने  के लिए उनका चयन हुए है. वह आगामी 25 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2023 तक दुबई में रह कर इस देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से आरंभ होगी, जो 29 अक्टूबर को सम्पन्न होगी. इसे भी पढ़ें : शारदीय">https://lagatar.in/prime-minister-modi-wrote-a-new-garba-said-will-share-in-navratri/">शारदीय

नवरात्र : पीएम मोदी ने लिखा गरबा…म्यूजिक वीडियो रिलीज…
यह चैंपियनशिप अंतर्राष्ट्रीय खेल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है. एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओ में श्रीमती बारला पहले भी सम्मिलित होती रही हैं और इस बार भी एथलीट के रूप में प्रतिभागी हैं. बता दें कि श्रीमती बारला ने इसी वर्ष आयोजित मास्टर्स प्रतियोगिता में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता है. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता निरंतर इस प्रकार के खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं. डॉ गुप्ता ने श्रीमती बारला के उक्त प्रतियोगिता में भी सफलता की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही