Search

 
 
 

जमशेदपुर : अंडर 11 वर्ग में वंडर गर्ल्स ने यंग इलेवन को 2-0 से हराया

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग का 19वां सप्ताह धमाकेदार अंदाज में समाप्त हुआ. रविवार को जेआरडी के आर्चरी ग्राउंड में अंडर 11 वर्ग में पीजेपी वंडर गर्ल्स और पीजेपी यंग इलेवन के बीच खेले गए मैच में पीजेपी वंडर गर्ल्स की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की. पीजेपी वंडर गर्ल्स ने पूरे खेल के दौरान लड़कों को गेंद से दूर रखा. मौसम सुहाना होने के कारण बच्चों का मनोबल ऊंचा था. छात्र अपने माता-पिता के साथ बड़ी संख्या में आए और उनके प्रशिक्षकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-it-is-necessary-for-people-to-have-a-sense-of-humanity-and-sacrifice-dr-amar/">चांडिल

: लोगों में मानवता और त्याग की भावना होनी जरूरी : डॉ अमर

रविवार को आयोजित गोल्डन बेबी लीग में कुल आठ मैच खेले गए 

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन (जेएफए) और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) के संयोजन में जमशेदपुर एफसी द्वारा आयोजित जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे संस्करण को अंडर-5 से अंडर-13 तक के श्रेणियों में विभाजित किया गया है. 10 महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट हर रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तीरंदाजी मैदान में आयोजित किया जाता है ताकि विकास को बढ़ावा दिया जा सके और स्कूल समय के बाद सप्ताह के दौरान जमशेदपुर एफसी द्वारा चलाए जा रहे मौजूदा जमीनी स्तर के स्कूल कार्यक्रम को जोड़ा जा सके. रविवार को आयोजित गोल्डन बेबी लीग के दौरान कुल आठ मैच खेले गए जिसमें 465 छात्र शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही