Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सैलरी नहीं मिलने पर कर्मी ने ही दुकान में की थी चोरी, गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टेल्को थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा राधिका गार्डन निवासी हरकीरत सिंह की दूकान से दर्जन भर गैस चूल्हा की चोरी करने के मामले में पुलिस ने सूरज गोप को गिरफ्तार किया है. सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए हुए गैस सिलेंडर को भी बरामद कर लिया है. जानकारी देते हुए एएसपी सिटी सुभांशु जैन ने बताया कि 11 फरवरी को हरकीरत की दुकान से 12 गैस चूल्हा की चोरी कर ली गई थी. इस मामले में थाने में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार किया, पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. सूरज हरकीरत की ही दुकान में काम करता था. दो माह से सैलरी नहीं मिलने पर उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-in-preparation-for-agitation-demanding-refund-of-convocation-amount/">जमशेदपुर

: दीक्षांत समारोह की राशि वापसी की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में एआईडीएसओ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही