Search

 
 
 

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज : अंगों के इंतजार में हर दिन हो जाती है 15 मरीजों की मौत

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शनिवार को अंगदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने किया. उन्होंने अंगदान को महादान बताते हुए अपने व्यक्तिगत प्रयासों को साझा किया. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो सुरभि सिन्हा ने किया. इसे भी पढ़ें : वाराणसी">https://lagatar.in/bharat-jodo-nyay-yatra-in-varanasi-rahul-said-there-are-two-indias-in-the-country-one-for-the-rich-and-one-for-the-poor/">वाराणसी

में भारत जोड़ो न्याय यात्रा : बोले राहुल, देश में दो भारत हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का
उन्होंने बताया कि भारत, प्रत्यारोपण के लिए अंगों की भारी कमी से जूझ रहा है. अंगों के इंतजार में हर दिन कम से कम 15 मरीजों की मौत हो जाती है. इसलिए अंगदान के बारे में जागरूकता ही इस निराशाजनक परिदृश्य से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका है. कार्यक्रम के दौरान वीडियो और शॉर्ट फिल्म के माध्यम से अंगदान के महत्व को उजागर किया गया. इस अवसर पर कोल्हन विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के डीन डॉ वीके मिश्रा, पूर्व वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पानी एवं सुभाष चंद्र दास भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकायें, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आलोक कुमार चौबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही