Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में छात्राओं ने मेहंदी रचा कर दिया मतदान का संदेश

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) के अंतर्गत मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने उद्देश्य से कॉलेज में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता की को-ऑर्डिनेटरक मनोविज्ञान विभाग की प्रो (डॉ) संगीता कुमारी थीं. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया. उन्होंने मताधिकार का प्रयोग करने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील करते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-and-students-of-co-operative-college-took-out-a-rally-to-make-voters-aware/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक व छात्रों ने रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरूक
छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की थीम पर हथेलियों पर मेंहदी रचाई. प्रतियोगिता में अनेक छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें पूजा कुमारी प्रथम, विनीता कुमारी द्वितीय और सुनीता सेठी तृतीय स्थान पर रहीं. गौरतलब है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार कॉलेज में मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इन कार्यक्रमों का आयोजन अगले महीने तक किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-party-challenges-lokpal-order-related-to-shibu-soren-and-jmm-in-delhi-high-court-hearing-on-23rd/">BREAKING:

शिबू सोरेन और JMM से जुड़े लोकपाल के आदेश को पार्टी ने दिल्ली हाइकोर्ट में दी चुनौती, 23 को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही