Search

 
 
 

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज : इंटरमीडिएट भूगोल विभाग के छात्रों ने किया डिमना भ्रमण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इंटरमीडिएट भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं के एक दल ने डिमना लेक का शैक्षणिक भ्रमण किया. कॉलेज की ओर से बताया गया है कि आज के समय में बच्चे सिर्फ इंटरनेट और संचार माध्यमों में सिमट कर रह गए हैं, उनके लिए यह अनुभव काफी ज्ञानवर्धक था. वहां उन्होंने लेक ,पहाड़, साल के वृक्ष, मिट्टी की उपयोगिता और महत्ता को जाना और किस तरह मनुष्य के जीवन में इन चीजों का महत्व है. इसके बिना मनुष्य का जीवन निरर्थक है. प्रकृति के द्वारा हमें जीवन यापन के लिए अनेक अनमोल चीज प्राप्त हुई, है जिन्हें हमें बचाना है उसका संवर्धन करना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-demanded-to-declare-22nd-as-holiday-in-all-educational-institutions/">जमशेदपुर

: भाजपा ने 22 को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने की मांग की
भ्रमण के दौरान उक्त जानकारी से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया. बच्चों ने कॉलेज की ओर से वहां वृक्ष रोपण भी किया. उनके मन में इन सब चीजों की जानने की जो उत्सुकता और ललक थी, वह देखते ही बन रही थी. उनके लिए यह एक नया अनुभव था. भूगोल विभाग की शिक्षिका कविता कुमारी के नेतृत्व में इस दल ने डिमना भ्रमण किया. उनके साथ प्रो सुमन राय, प्रो मिनर्वा राय, प्रो अफसाना परवीन, प्रो नवनीत कुमार सिंह, प्रो वर्षा रानी सहित छात्र भीम पंडित,सचिन कुमार,चेतन महतो सहित बड़ी संख्या में भूगोल विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही