Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर मजदूरों ने किया राकेश्वर पांडे का अभिनंदन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नई दिल्ली में आयोजित इंटक के 33वें अधिवेशन में राकेश्वर पांडे को राष्ट्रीय सचिव बनाने की खुशी में टिनप्लेट के मजदूरों एवं यूनियन के पदाधिकारियों ने राकेश्वर पांडेय का अभिनंदन किया. यह कार्यक्रम गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में आयोजित किया गया. इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय इंटक अधिवेशन के सफलतापूर्वक समाप्त होने पर राकेश्वर पांडे एवं उनकी टीम के सदस्यों को बधाई दी गई. इस अवसर पर गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, वाइस प्रेसिडेंट मुन्ना खान, ट्रेजरर संजय कुमार, विजय साहू, केएन खान, अनिल कुमार तिवारी, मनोज कुमार, जगदीश सिंह, अमरीक सिंह, सुधीर शंकर, योगेश नाग, विनोद सिंह एवं कंपनी के कई कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crowd-of-visitors-gathered-in-vintage-and-classic-car-and-bike-exhibition/">जमशेदपुर

: विंटेज व क्लासिक कार एवं बाइक प्रदर्शनी में उमड़ी दर्शकों का भीड़

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही