Search

 
 
 

Jamshedpur : आंतरिक बहस व विवाद से बचें कार्यकर्ता - डॉ. अजय

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्व सांसद सह कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ. अजय कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है कि वे पार्टी में आंतरिक बहस व विवादों से बचें. इससे पार्टी कमजोर होगी. उन्होंने कहा कि निःसंदेह 40 वर्षों में जमशेदपुर में कांग्रेस जितनी मजबूत है, उतनी पहले नहीं रही. यह कार्यकर्ताओं के आत्म विश्वास के कारण ही हैं. इसे भी पढ़ें :   Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-government-should-compensate-the-loss-caused-to-farmers-due-to-excessive-rainfall/">Ghatshila

:  अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के "बांटो और राज करो" के सिद्धांत का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. उन्होंने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नकारात्मक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से बचने की सलाह दी. कहा हमें हर तरह की स्थिति में एक-दूसरे के लिए खड़ा रहने की जरूरत है. हमारा एकमात्र मकसद झारखंड में कांग्रेस पार्टी की उपस्थिति को मजबूत बनाना है और अपने राज्य और अपने लोगों के विकास के लिए काम करना है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-should-protest-to-save-the-wild-animals-of-saranda-forest-dfo/">Kiriburu

:  सारंडा जंगल के वन्यप्राणियों को बचाने के लिए ग्रामीण उलगुलान करें – डीएफओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही