Search

 
 
 

जमशेदपुर : कार्यालय के कामकाज में सहजता लाने के लिए हिंदी भाषा में कामकाज जरूरी- धमीजा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जमशेदपुर की 52वीं बैठक सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में हुई. इसमें नगर भर के सरकारी कार्यालयों के 69 आला अधिकारियों ने भाग लिया. इस बैठक में जमशेदपुर, चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित भारत सरकार के सभी केन्द्रीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायतशासी निकायों एवं सभी बैंकों के शीर्ष अधिकारियों ने राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिये एक साथ बैठकर विचार मंथन किया. इस दौरान सभी कार्यालय प्रमुखों ने अपने-अपने कार्यालय में राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिये किये जाने वाले कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-state-president-and-patron-of-contractual-teachers-union-welcomed-in-the-joy-of-honorarium-increase/">जमशेदपुर

: मानदेय वृद्धि की खुशी में संविदा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक का स्वागत
सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर के निदेशक सह अध्यक्ष, डॉ. अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है. गृह मंत्रालय, भारत सरकार की राजभाषा नीति का पालन करना ही हमारा उद्देश्य है. हमें आप सभी के सहयोग से राजभाषा हिंदी का समुचित विकास करना है. राजभाषा हिन्दी तथा अन्य सभी मातृभाषाओं के संवर्धन, विकास तथा प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अनेक दायित्व हम सभी कार्यालयों को दिया है. भारत सरकार के दिशानिर्देश में विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में भी राजभाषा हिन्दी तथा सभी भारतीय भाषाओं के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं. यह खुशी की बात है कि हिंदी में विश्व की अन्य भाषाओं के शब्द ग्रहण किए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-roshan-singh-in-cable-basti-and-mo-in-hayatnagar-miscreants-shot-irshad/">जमशेदपुर

: केबल बस्ती में रौशन सिंह व हयातनगर में मो. इरशाद को बदमाशों ने मारी गोली

कामकाज में हिंदी का इस्तेमाल जरूरी- धमीजा

प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर धमीजा ने कहा कि कार्यालय के कामकाज में सहजता लाने हेतु राजभाषा हिन्दी का प्रयोग आवश्यक है साथ ही इसे मन से अपनाना अति आवश्यक है. हिन्दी आत्मा की भाषा है एवं अँग्रेजी तकनीकी भाषा है. प्रधानमंत्री ने हिन्दी भाषा को अत्यधिक महत्व दिया एवं उन्होनें अंतराष्ट्रीय मंच पर भी हिन्दी में ही सम्बोधन दिया. राजभाषा हिन्दी समाजिक समरसता और सदभाव का प्रतीक है इससे हमारी राजभाषा हिन्दी का प्रसार-प्रचार ही नहीं होगा बल्कि प्रशासनिक एवं वैज्ञानिक कार्यों के राजभाषा हिन्दी में किये जाने का सुखद एवं प्रेरणादायक वातावरण भी सृजित होगा. अपर आयुक्त (जीएसटी) धर्मजीत कुमार ने कहा कि राजभाषा हिन्दी आमजन की भाषा है जिसे सभी लोग आसानी से समझ व बोल पाते हैं। हिन्दी जनसंपर्क और राष्ट्रीय संपर्क की भाषा के रूप में भी एक सशक्त कड़ी का काम कर रही है. वाणिज्यिक और व्यापार के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी हिन्दी के प्रयोग के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. गृह मंत्रालय के आए हुए प्रतिनिधि निर्मल कुमार दुबे ने बताया कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति देश कि सर्वश्रेष्ठ समिति है. इस समिति द्वारा राष्ट्रीय महत्व के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं. यह समिति साहित्य, कला एवं भारतीय संस्कृति को परिलक्षित करने वाले अनेक कार्यक्रमों का संचालन करती है. भारत सरकार द्वारा इस समिति के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई है. बच्चों एवं छात्रों के लिए अवसाद मुक्त जीवन जीने का जो कार्यक्रम इस समिति द्वारा विकसित किया गया है वह उच्च कोटि का है और इससे बच्चों को काफी लाभ मिला है. भारत सरकार ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा अपने वैबसाइट पर भी की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-jugsalai-municipality-committee-president-tanveer-raju-and-dinesh-jaiswal-became-principal-secretaries/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी जुगसलाई नगर पालिका कमिटी के अध्यक्ष तनवीर राजू व दिनेश जायसवाल बने प्रधान सचिव

देश में अंग्रेजियत का हावी होना खतरनाक- संजय कुमार

सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि देश पर अंग्रेज़ियत का हावी होना बहुत खतरनाक है इससे व्यक्ति की मौलिकता खोने लगती है तथा दिखावेपन का भाव प्रबल होने लगता है. अँग्रेजी में हजार गलतियाँ करने वाला भी अपने को काफी काबिल समझने की गलतफहमी कर बैठता है. अपनी भाषा में लिखना व पढ़ना दोनों ही बहुत आसान है और कार्यालय में आसानी से इसे लागू किया जा सकता है. उनके कार्यालय द्वारा ‘क’ तथा ‘ख’ क्षेत्र में पत्राचार पूरी तरह राजभाषा हिन्दी के माध्यम से किया जाता है. 106 बटालियन, रैफ के कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार ने कहा कि राजभाषा हिन्दी भारत की विविध सांस्कृति एवं भौगोलिक परिवेश को भाषा के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपने वैभव बिखेरती हुई अनेक भारतीय उपभाषाओं को समेटे हुए समुद्र की तरह विशाल दिखती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/speakers-presented-lectures-on-jamshedpur-major-challenges-in-metallurgy-and-materials-science/">जमशेदपुर

: धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में प्रमुख चुनौतियों” पर वक्ताओं ने प्रस्तूत किया व्याख्यान
आज मोबाइल तथा इंटरनेट के माध्यम से आमलोग बहुत ही आसानी से हिन्दी तथा अपनी मातृभाषा में बोलकर लिख पढ़ सकते है. आज सभी क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन मोबाइल के प्रयोग से हिन्दी का उपयोग और महत्व बढ़ रहा है. कार्यक्रम को नराकास जमशेदपुर के सदस्य सचिव डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने वार्षिक कार्यक्रम 2022-23 पर चर्चा करते हुये बैठक में उपस्थित सभी कार्यालय प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधियों से कहा कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास करें. कार्यक्रम को भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शशि भूषण कुमार, सीआईएसएफ के कमांडेंट विवेक शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, जमशेदपुर के क्षेत्रीय प्रबन्धक मनीष प्रकाश सिन्हा, खनिज अन्वेषण निदेशालय के उप क्षेत्रीय निदेशक देबाशीष भट्टाचार्य एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव डॉ. पुरुषोत्तम कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-electricity-department-brought-back-meter-and-metering-unit-from-jmt-company/">चांडिल

: बिजली विभाग ने जेएमटी कंपनी से वापस लिया मीटर व मीटरिंग यूनिट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही