Search

 
 
 

जमशेदपुर : अनिश्चितताओं में काम करना जीवन का अहम अंग है : गौरव अहलूवालिया

 
Jamshedpur : एक्सएलआरआइ में पीजीडीएम (जीएम ) की ओर से एक फायर चैट इंटरव्यू सेशन का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जेपी मॉर्गन के एचआर हेड गौरव अहलूवालिया उपस्थित थे. एक्सलर्स ने उनसे एक के बाद एक कर कई सवाल पूछे, जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआइ के छात्र इमरान फारूख के उद्घाटन भाषण से हुई. गौरव अहलूवालिया ने किसी भी फर्म के सफल लीडर बनने के लिए विद्यार्थियों में होने वाले आवश्यक गुणों पर चर्चा की. अहलूवालिया ने अब तक के अपने प्रोफेशनल अनुभवों से सभी को अवगत कराते हुए बताया कि जीवन में कई प्रकार की चुनौतियां आती रहेंगी. कभी प्रोफेशनल चुनौती को दूर करेंगे तो पर्सनल चुनौती आ जायेगी. पारिवारिक चुनौतियां भी आयेंगी, लेकिन इन सबके बीच संतुलन स्थापित कर सफलता प्राप्त करना ही बेहतर लीडर का काम होता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/XLRI-GOURAV-AHLUWALIA-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" /> इसे भी पढ़ें : द्रौपदी">https://lagatar.in/the-entire-tribal-society-of-the-country-is-proud-of-draupadi-murmu-becoming-the-president-arjun-munda/">द्रौपदी

मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से देश का पूरा आदिवासी समाज गौरवान्वित : अर्जुन मुंडा
इस दौरान उनसे भारत व अमेरिका के बायोडाइवर्सिटी से जुड़े सवाल भी पूछे गये. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी बहाली में बायोडाइवर्सिटी का स्वागत करता है. गौरव ने इस बात पर बल दिया कि अनिश्चितताओं में काम करना हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. बताया कि कैसे जेपी मॉर्गन ने कोविड जैसी घातक महामारी के दौर में भी बेहतर व योजनाबद्ध तरीके से काम कर अनिश्चितताओं के बावजूद से उसे अवसरों में बदला. इस दौरान टेक्निकल सेशन का भी आयोजन किया गया. मौके पर जेपीएमसी के मिशन और विजन, इसकी अपराजेय यात्रा पर भी प्रकाश डाला गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही