Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में वर्किंग प्रोफेशनल भी कर सकेंगे पढ़ाई, एआईसीटीई से मिली अनुमति

 
Jamsedpur (Anand Misra) : स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को मौजूदा सत्र-2023 से वर्किंग प्रोफेशनल भी डिग्री एवं डिप्लोमा स्तर के अध्ययन कर सकेंगे. इसके लिए कॉलेज को एआईसीटीई, दिल्ली से अनुमति मिली गई है. विगत कई वर्षों से एआईसीटीई से इस तरह के अनुमोदन की प्रतीक्षा की जा रही थी. अब सरकारी या गैर सरकारी महकमे / उद्योगों में कर्यरत लोगों को बिना किसी रुकावट के आगे अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-dr-rashmi-kumari-accused-of-assault-in-the-class-room-gets-reward/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : क्लास रूम में मारपीट की आरोपी डॉ रश्मि कुमारी को मिला रिवार्ड!
इसके लिए कॉलेज को एआईसीटीई की ओर से डिग्री स्तर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 30, इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 30 एवं कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30 और इसी तरह डिप्लोम स्तर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 30, इलेक्ट्रट्रीकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 30 एवं कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30 सीटों का आवंटन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जुआ,">https://lagatar.in/india-loses-tax-revenue-worth-rs-2-lakh-crore-annually-due-to-gambling-illegal-betting-report/">जुआ,

अवैध सट्टेबाजी से भारत को सालाना दो लाख करोड़ रुपये के टैक्स का नुकसान : रिपोर्ट
इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जमशेदपुर एक औद्योगिक शहर है. एआईसीटीई द्वारा आवंटित सीटों का उपयोग इन औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कर सकेंगे. इस अनुमोदन से कॉलेज में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कार्मचारियों में हर्ष है. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष बिंदा सिंह, सचिव भरत सिंह एवं कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने आरवीएस परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही