Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में अग्निवीर पर कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में मंगलवार को अग्निविर पर एयरमैन सिलेक्शन सेंटर बिहटा के द्वारा आईक्यूएसी एवं एनसीसी के सहयोग से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एसडीईओ आशीष कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. रिक्रूमेंट ऑफिसर बिपिन डोगरा, मनोज बंजारा , नितिन कुमार, प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने अग्निवार के लाभ के बारे में बताया. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने शॉल देकर अतिथियों का स्वागत एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kmpm-vocational-college-student-preeti-suman-became-assistant-public-sanitation-officer-in-bihar/">जमशेदपुर

: केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की छात्रा प्रीति सुमन बिहार में बनी सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी
आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर देशभक्ति की भावना हमेशा होनी चाहिए. वे इस अवसर का लाभ उठाकर देश हित में काम करें. अपने कौशल को बढ़ाएं. मनोज बंजारा ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से इस कार्यक्रम में शामिल होने का रास्ता बताया. कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विजय प्रकाश ने किया. इस अवसर पर डॉ दीपांजय श्रीवास्तव , डॉ डीके मित्रा, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ मौसमी पॉल, डॉ संचिता भुई सेन, प्रो बिनोद कुमार, प्रो अरविंद पंडित, डॉ रानी, डॉ संतोष कुमार, प्रो रितु समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही