Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में जलवायु परिवर्तन विषयक कार्यशाला आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के नॉर्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विषय था-जलवायु परिवर्तन एवं अपशिष्ट प्रबंधन. इसमें स्कूल की पांचवीं, छठी एवं सातवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में निफ्ट दिल्ली से स्नातक रजनी जगोदिया शामिल हुईं. इस दौरान कार्यशाला के विषय-वस्तु पर उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्थायित्व एवं जीवन जीने की कला से अवगत तथा जागरूक करना था. इसे भी पढ़ें : एस">https://lagatar.in/s-jaishankar-said-in-sco-meeting-india-will-not-tolerate-terrorism-on-the-border/">एस

जयशंकर ने SCO की बैठक में कहा, भारत सीमा पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा
कार्यशाला में जूट, रिबन, सूती पुराने कपड़े के टुकड़े जैसे बेकार उत्पादों के साथ रिसोर्स पर्सन ने छात्रों को प्रभावी ढंग से बुकमार्क, पेन स्टैंड, फूलदान आदि बनाना सिखाया. यह एक समृद्ध सत्र था और छात्र-छात्राओं ने कुछ व्यावहारिक कौशल भी सीखे. कार्यशाला का आयोजन स्कूल की प्राचार्य आशु तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया. इसमें स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही