: जल जमाव को रोकने के लिए एसडीओ ने लिया गली-मोहल्ले का जायजा
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में 'आईटी उद्योग में वर्तमान रुझान' विषय पर कार्यशाला आयोजित
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज में शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से "आईटी उद्योग में वर्तमान रुझान" विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई. इस अवसर पर एक्सएलआरआई के आईटी सेवाएं प्रमुख डॉ देवाशीष कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. कार्यशाला के पहले सत्र में डॉ देवाशीष कुमार ने पिछले दशक में आए हालिया उपकरणों और प्रौद्योगिकी से खुद को कैसे लैस किया जाए विषय पर व्याख्यान दिया. उन्होंने बताया कि सामान्य पाठ्यक्रमों के अलावे प्रत्येक छात्र को तकनीकी कौशल और ज्ञान से जुड़ने की आवश्यकता है. उद्योग की बदलती आवश्यकता को पूरा करने के लिए जरूरी उपकरणों के अधिग्रहण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह बहुत महत्वपूर्ण है. इस कार्यशाला में करीब 80 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-to-prevent-water-logging-the-sdo-took-stock-of-the-streets/">चक्रधरपुर
: जल जमाव को रोकने के लिए एसडीओ ने लिया गली-मोहल्ले का जायजा
: जल जमाव को रोकने के लिए एसडीओ ने लिया गली-मोहल्ले का जायजा

Leave a Comment