Search

 
 
 

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में "सशक्त नारी" पर कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के वूमेन सेल एवं आइक्यूएसी विभाग ने शनिवार को "सशक्त नारी" पर कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने की. आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. नीता सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वूमेन सेल के को-ऑर्डिनेटर डॉ. स्वाति सोरेन ने महिला अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया. डॉ. शालिनी शर्मा ने नारी सशक्तीकरण को स्थापित करने में भारतीय महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया. डॉ. अंतरा कुमारी ने स्त्रियों को विशेष अधिकार के स्थान पर समान अधिकार पर बल दिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और नाटक भी प्रस्तुत किए. मंच का संचालन डॉ. संगीता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका सिंह ने किया. कार्यक्रम में डॉ. किरण दुबे, डॉ. अनिता, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. पुष्पा तिवारी, शोभा देवी, डॉ. स्वाति वत्स और विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-an-atmosphere-of-sorrow-instead-of-happiness-due-to-rain-farmers-happy-and-displaced-worried/">चांडिल

: बारिश से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल, किसान खुश तो विस्थापित चिंतित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही