Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाईजेशन के सहयोग से शुक्रवार को एक्सपोर्ट प्रोत्साहन पर एक कार्यशाला का आयोजन चैंबर भवन में किया गया. इस कार्यशाला में व्यवसायियों एवं उद्यमियों को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाईजेशन के आये अधिकारी अर्नव चक्रवर्ती एवं अन्य एक्सपर्ट् धीरज कुमार, टेक्नीकल एडवाईजर, शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार एवं एनएसआईसी के डीजीएम विजय शर्मा ने निर्यात व्यापार को शुरू करने, विदेश व्यापार नीति, डिजिटल मार्केंटिंग की बुनियादी बातों के बारे में विस्तृत रूप में बताया. इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैंबर कोल्हान के औद्योगिक विकास हेतु सतत प्रयत्नशील है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bistupur-robbery-case-found-fake-in-police-investigation-police-engaged-in-action/">जमशेदपुर
: पुलिस जांच में बिष्टुपुर लूट का मामला निकला फर्जी, पुलिस कार्रवाई में जुटी
: इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
: पुलिस जांच में बिष्टुपुर लूट का मामला निकला फर्जी, पुलिस कार्रवाई में जुटी
एक्सपोर्ट पॉलिसी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई
आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए कोल्हान के व्यवसायियों एवं उद्यमियों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आगे लाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. एक्सपोर्ट प्रमोशन के तहत आज का कार्यक्रम उसी का हिस्सा है. जिसमें व्यवसायियों को एक्सपोर्ट पॉलिसी से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई. कार्यशाला के दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोटर्स के अधिकारी अर्नव चक्रवर्ती ने बताया कि कैसे व्यवसायी अपने निर्यात व्यवसाय को शुरू करें और इसके लिए इंडियन एक्सपोर्ट काउंसिल में आवेदन कैसे करें. विदेश व्यापार नीति और निर्यात लाभ की मूल बातों को विस्तृत रूप में बताया. ड्यूटी ड्रॉबैक और रोडटेप लाभ की भी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-innerwheel-club-organized-a-colorful-program-women-gave-an-attractive-presentation/">चाईबासा: इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया रंगारंग कार्यक्रम, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Leave a Comment