Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय में प्राथमिक चिकित्सा व सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय (बीएड विभाग) में प्राथमिक चिकित्सा सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया. कॉलेज की डिसिप्लिन सेल की कन्वेनर डॉ सुचेता भूईयां, को-कन्वेनर डॉ परवीन उस्मानी और अन्य सदस्यों के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया. फर्स्ट एड्स सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट के असिस्टेंट अमृतलाल इस कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा सड़क सुरक्षा एवं सामान्य सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-shukla-mohanty-becomes-academic-advisor-to-the-governor-of-odisha/">जमशेदपुर

: डॉ शुक्ला मोहांती बनीं ओड़िशा के राज्यपाल की एकेडमिक सलाहकार
कार्यशाला में सड़क दुर्घटना के कारण और बचने का उपाय पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करने की प्रक्रिया को भी प्रायोगिक तौर पर दर्शाया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज भी कार्यशाला में शामिल हुए. उन्होंने इसकी उपयोगिता व महत्ता पर बल दिया. इससे पूर्व विभागध्यक्ष डॉ सुचेता भूईयां ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन प्रो पंकज कुमार ने किया. कार्यशाला में बीएड और डीएलएड के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही