Search

 
 
 

जमशेदपुर : टांगराईन स्कूल में गुड टच बैड टच पर कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बच्चों के साथ लगातार बढ़ती यौन उत्पीड़न की घटनाओं के मद्देनजर बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में गुड टच एवं बैड टच पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. शुक्रवार को यंग इंडियन संस्था ने स्कूल में बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई. यंग इंडियन संस्था की डॉ रचना नायर और रश्मि कांवटिया ने बच्चों को रोचक तरीके से तथा वीडियो दिखाकर जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/heera-bhagat-is-father-in-law-of-bjp-mlc-dilip-jaiswal-from-bihar-tanuj-khatri/">बिहार

से भाजपा एमएलसी दिलीप जायसवाल के ससुर हैं हीरा भगत : तनुज खत्री
बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया. बच्चों को बताया गया कि वे कैसे सुरक्षित रहें. असमान्य परिस्थिति में अभिभावकों को सूचित करने के साथ चाइल्ड लाइन को 1098 फोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने विद्यालय के विकास के लिए सहयोग देने हेतु यंग इंडियंस को धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही