Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला विश्वविद्यालय में "आत्म विकास" को लेकर कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में शनिवार को "आत्म विकास" पर कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में सचेतन व ध्यान पर विशेष जोर दिया गया. विश्वविद्यालय ने कार्यशाला में प्रकाश डालने के लिये ब्राहमकुमारिज संस्था से अतिथियों को आमंत्रित किया था. कार्यशाला की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति अंजिला गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि के रूप में बीके रुचि उपस्थित थीं. कार्यशाला में डॉ. पीयूष रंजन ने राजयोग ध्यान के महत्व और लाभ के बारे में बताया. मुख्य अतिथि ने कार्यशाला में ध्यान को लेकर जानकारी दी तथा ध्यान को कैसे दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, इसके बारे में बताया. अतिथि बीके अंजना ने ध्यान को लेकर अपने अनुभवों को छात्राओं के साथ साझा किया. कार्यशाला का संचालन डॉ. केया मुखर्जी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्वेता प्रसाद ने की. कार्यशाला के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-interactive-session-organized-for-class-12th-students-at-sns-vidya-mandir/">घाटशिला

: एसएनएस विद्या मंदिर में 12वीं के छात्रों के लिए इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही