Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में सोहराई आर्ट पर कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर में "टोट्स एंड ट्रेडिशन : सोहराई आर्ट वर्कशॉप" शीर्षक एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में करीम सिटी कॉलेज के शिक्षा संकाय की सहायक प्रोफेसर जया दास की उपस्थित थीं. उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. विश्वविद्यालय की ओऱ से बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड की समृदध जनजातीय कलाओं की जीवंत सुंदरता पर प्रकाश डालना और बढ़ावा देना है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/all-government-libraries-of-jharkhand-are-under-gods-trust-sanctioned-posts-are-52-9-are-working/">झारखंड

के सभी राजकीय पुस्तकालय भगवान भरोसे, स्वीकृत पद 52, कार्यरत 9
कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया. पहले सत्र में छात्र-छात्राओं को व्याख्यान के माध्यम से ड्राइंग की तकनीक से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. इस क्रम में इसकी तकनीक पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. वहीं दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं को पेंटिंग की मूल बातों से परिचित कराया गया. उन्हें इसकी बारीकियां बतायी गयी. विश्वविदयालय की ओर से बताया गयाह कि छात्र-छात्राओं के लिए यह कार्यशाला काफी समृद्ध और ज्ञानवर्धक साबित हुई. इस कार्यशाला में उन्हें सोहराई कला की जटिलताओं और बारीकियों को जानने का अवसर प्राप्त हुए. कार्यशाला में दोनों ही विभागों के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप और उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही