Search

 
 
 

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : अरका जैन यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को `तनाव प्रबंधन और आत्महत्या निवारण` पर कार्यशाला आयोजित की गयी. यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आत्महत्या निवारण संस्था `जीवन` को कार्यशाला के लिये आमंत्रित किया था.

सचेत रहने से कई जिंदगियां बच सकती है : गुरप्रीत कौर

`जीवन` के उपनिदेशक गुरप्रीत कौर भाटिया ने विद्यार्थियों को तनाव के कारकों और अवसाद के कारण, व्यक्ति में शारीरिक और व्यवहारिक परिवर्तनों को पहचानने के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के लोगों में हो रहे शारीरिक और मानसिक बदलावों के प्रति सचेत रहने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है. मनोवैज्ञानिक सलाहकार प्रीति सैनी ने विभिन्न स्थितियों में लोगों की भावनाओं और प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन करने के लिये तनाव, चिंता और अवसाद को सारणीबद्ध करने के लिये कहा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-plantation-done-in-bantanagar-mesh-planted-for-protection/">आदित्यपुर

: बनतानगर में किया गया पौधरोपण, संरक्षण के लिए लगाई जाली

भावनात्मक संकट की स्थिति में संपर्क करें

कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों को बताया गया कि भावनात्मक संकट की स्थिति में वे `जीवन` के हेल्पलाइन 9297777499 या 9297777500 पर संपर्क करें. इसके साथ ही 25, क्यू रोड, बिष्टुपुर स्थित केंद्र में आमने-सामने बात करने के लिये, उपयुक्त नंबरों पर व्हाट्सअप अथवा ईमेल आईडी jeevanjamshedpur@gmail.com के जरिये संदेश भेजें. कार्यशाला में बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित थें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही