Search

 
 
 

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता पर हुई कार्यशाला, छात्रों को दिलाई गई शपथ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मंगलवार को मतदान जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाया गया. साथ ही `मेरा पहला वोट देश के लिए` विषयक कार्यशाला भी हुई. कार्यशाला डॉ सुमनलता और व्याख्याता अमृता सुरेन के मार्गदर्शन में संचालित हुई. सेल्फी प्वाइंट पर भी विद्यार्थियों ने मतदान और मतदाता के बीच जागरूकता विषय पर प्ले कार्ड लगाकर संदेश दिया. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-education-plays-the-most-important-role-in-shaping-the-future-rishabh-garg/">XLRI

: भविष्य को आकार देने में शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका : ऋषभ गर्ग
गोद लिए गए गांव भुरसाडीह में भी कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ भूपेश चंद्र के साथ सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया. अभियान में छात्र गोपाल दास, नयन दास, शिवचरण भगत, राजकुमार गोप, जनार्दन महतो, निर्मला समेत अन्य शामिल थे. कॉलेज के चेयरमैन रामबचन ने कहा कि हमारा कॉलेज पाठ्यक्रम और आउटरीच कार्यक्रम दोनों में ही अपने विद्यार्थियों को संलग्न करता है, ताकि सभी समाज और देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही