Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस कॉलेज में योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा पर कार्यशाला का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में आज योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज की पूर्ववर्ती छात्रा एवं योग प्रशिक्षक अंजना कुमारी सिंह ने एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से शरीर और मन की कई व्याधियों के उपचार के तरीके बताए. उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर एक हॉलिस्टिक विज्ञान है. भारत से यह दुनिया भर के देशों में गया. इसके समुचित उपयोग से हम अपने मन मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं और तमाम बीमारियों का निदान भी कर सकते हैं. मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार साहू ने कहा कि कॉलेज में योग की पढ़ाई की शुरुआत कॉलेज की पुर्व प्राचार्या सह पूर्व कुलपति डॉक्टर शुक्ला महांती ने करायी थी. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-ec-gives-10-days-extra-time-to-reply-to-cm-hemant-in-mines-lease-case/">BREAKING:

माइंस लीज मामला, सीएम हेमंत को जवाब देने के लिए EC ने दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय

कॉलेज की योग विभाग की छात्राओं ने अपनी अलग पहचान बनायी

पिछले 6 वर्षों में कॉलेज की योग विभाग की छात्राओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. कई छात्राएं विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षक के रूप में काम कर रही हैं तो, कई अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षण केंद्रों में भी नियुक्तियां प्राप्त कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से एक्यूप्रेशर भारत का परंपरागत ज्ञान है जिसके माध्यम से हम अपनी तमाम समस्याओं को दूर कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयोजित होना है. इसी क्रम में आज कॉलेज में वैकल्पिक चिकित्सा के रूप में एक्यूप्रेशर की उपयोगिता के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया. इससे निश्चित रूप से सभी छात्राएं लाभान्वित होंगी इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-nh-jammed-for-three-hours-hundreds-of-vehicles-including-ambulance-stuck/">बोकारो

: तीन घंटे जाम रहा एनएच,एम्बुलेंस समेत सैकड़ों गाड़ियां फंसी

कॉलेज की छात्रा शर्मिष्ठा राय को मिसेज इंडिया खिताब मिला

कॉलजे की योग विभाग की छात्रा शर्मिष्ठा रॉय को मिसेज इंडिया 2022 का खिताब जीतने पर सभी ने बधाई दी. साथ ही यूथ आईकॉन बताया. शर्मिष्ठा रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि यदि आज मेरे सिर पर मिसेज इंडिया का ताज है तो इसके पीछे योग की बहुत बड़ी भूमिका है. योग से मैंने अपने शरीर की तमाम समस्याओं से निजात पाई और मन को भी काफी मजबूत किया. मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं तो इसके पीछे योग और महाविद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं व प्रशासकों का बहुत बड़ा योगदान है. मैं फिलहाल इसी कॉलेज से योग में एमए कर रही हूं. मौके पर योग विभाग के समन्वयक डॉ राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं शिक्षक रवि नेवार ने भी संबोधित किया. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार सिंह, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली सिंह, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सलोमी कुजुर, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. रिजवाना परवीन सहित योग विभाग की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही