Search

 
 
 

जमशेदपुर: एमएनपीएस में शिक्षकों के संवर्धन के लिये कार्यशाला आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): मोती लाल नेहरु पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में शनिवार को शिक्षकों के संवर्धन के लिये कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कोलकाता की प्रशिक्षक प्रियंका चटर्जी ने रचनात्मक तरीके से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के कार्यान्वयन में शैक्षणिक परिवर्तनों पर विस्तार से समझाया. इसमें अनुभवात्मक शिक्षण और रचनात्मक शिक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया. इसे भी पढ़ें: CJI">https://lagatar.in/cji-ramana-said-electronic-social-media-misrepresents-the-image-of-the-judiciary-by-distorting-the-orders-of-the-courts/">CJI

रमना ने कहा, इलेक्ट्रॉनिक-सोशल मीडिया अदालतों के आदेशों को तोड़-मरोड़कर न्यायपालिका की छवि गलत तरीके से पेश करता है

सरल तरीके से छात्रों को समझाने के विषय में बताया

प्रियंका चटर्जी ने विभिन्न गतिविधियों और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से शिक्षकों को बताया कि कैसे छात्रहित में पाठ योजना बनाई जा सकती है. उन्होंने शिक्षकों के बताया कि कैसे सरल तरीके से छात्रों को बेहतर ढंग से सिखाया या समझाया जा सकता है. कार्यशाला में लगभग 65 शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन स्कूल प्रबंधन एवं मधुबन प्रकाशक के संयुक्त प्रयास से किया गया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-divisional-level-nursery-yoga-championship-held-at-dhatkidih-community-center/">जमशेदपुर:

धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुआ कोल्हान प्रमंडल स्तरीय नर्सरी योग चैंपियनशिप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही