Search

जमशेदपुर : राजभाषा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जमशेदपुर एलपीजी संयंत्र द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2023 को जमशेदपुर  नराकास सदस्य कार्यालयों के लिए राजभाषा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान आयकर आयुक्त सह नराकास के उपाध्यक्ष शिशिर धमीजा ने की. उन्होंने कहा कि हिन्दी आज व्यावसायिक सहयोगी के रूप में काम कर रही है तथा आज व्यावसायिक विकास के लिए हिंदी अपरिहार्य है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/NML-RAJBHASHA-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rail-teka-movement-of-tribal-kudmi-community-ends-after-talks/">चांडिल

: वार्ता के बाद आदिवासी कुड़मी समाज का रेल टेका आंदोलन समाप्त
एचपीसीएल द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में जमशेदपुर स्थित विभिन्न कार्यालयों से कुल 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में एलपीजी जमशेदपुर के वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधक अहिजित भौमिक ने सभी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हमलोग अलग-अलग संगठन से हैं, परंतु हिन्दी तथा नराकास के माध्यम से आज एक साथ जुड़े हुए हैं. नराकास सदस्य सचिव डॉ पुरुषोत्तम कुमार ने आपसी सहयोग के माध्यम से नराकास जमशेदपुर को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए सदस्यों से अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : हिजाब">https://lagatar.in/if-you-dont-wear-hijab-you-will-get-strict-punishment-irans-parliament-passes-law/">हिजाब

नहीं पहना तो मिलेगी सख्त सजा, ईरान की संसद ने कानून पारित किया
जीएसटी के अपर आयुक्त आनंद कुमार ने कार्यालय में सहज सरल हिन्दी का उपयोग करने हेतु सभी से अनुरोध किया. सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार ने राजभाषा कार्यान्वयन कार्य को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को आगे आने के लिए अनुरोध किया. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक-राजभाषा, एचपीसीएल अतनु चट्टोपाध्याय ने किया. मौके पर जमशेदपुर नराकास के कई उच्च अधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp