Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विश्व भोजपुरी विकास परिषद ने मनाई भिखारी ठाकुर की पुण्य तिथि

Jamshedpur (Sunil Pandey) : विश्व भोजपुरी विकास परिषद की ओर से रविवार को भोजपूरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले स्वर्गीय भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई. उक्त अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि स्व. भिखारी ठाकुर भोजपुरी भाषा के सन्देशवाहक के रूप में कार्य करते हुए इसे विकसित करने के लिए तरह तरह के कार्य करते थे. उनका भोजपुरी प्रेम सदैव याद किया जाएगा. उनकी पुण्यतिथि पर हमें भोजपुरी भाषा के विकास और एकजुटता के लिए फिर से नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ना होगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही जमीनी स्तर पर संगठन का प्रारूप तैयार करना होगा ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके. इसके लिए जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा तय कर कार्यवाही प्रारंभ करनी होगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mafia-carrying-sand-in-broad-daylight-in-bhaura-and-sudamdih-area/">धनबाद

: भौरा और सुदामडीह क्षेत्र में दिन के उजाले में बालू ढो रहे माफि‍या

भोजपुरी को अब तक नहीं मिला द्वितीय राजभाषा का दर्जा

उक्त अवसर पर परिषद के महामंत्री मिथिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भोजपुरी को जो मान-सम्मान मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाया. अभी भी इसे राज्य सरकार की ओर से द्वितीय राजभाषा का दर्जा नहीं दिया गया. वहीं आठवी अनुसूची में भी स्थान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि उक्त मांगों के अलावे टाटा से मुगलसराय तक ट्रेन सेवा, टाटा छपरा ट्रेन का बलिया-देवरिया तक विस्तार, भोजपुरी भाषा-भाषी शहीदों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा उचित सम्मान देने की लड़ाई जल्द प्रारंभ होगी. कार्यक्रम में  सुनील सहाय, मुन्ना चौबे, ताराचंद श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, राजेश कुमार सिंह, जितेश तिवारी, रणजीत सिंह, सुधीर सिंह, अंजनी सिंह, विकेश सहाय, अभय सिंह, मेहुल कुमार, मोनू मिश्र, संजय स्नेही, सीताराम ओझा, समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-mithila-painting-training-camp-inaugurated/">जमशेदपुर

: निःशुल्क मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही