Search

 
 
 

Jamshedpur : महिला विश्वविद्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन

 
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान एवं क्लिनिकल न्यूट्रिशन डायटीटिक्स विभाग की ओर से आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह बुधवार को समाप्त हो गया. इस दौरान "अंतर कम करना स्तनपान को प्रोत्साहन देना "थीम पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. स्लोगन प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने भाग लिया. इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में 35, एक्सटेंपोर प्रतियोगिता 25 छात्राओं ने भाग लिया. पांचवे दिन प्रश्नोत्तर सत्र तथा छठे दिन नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजीला गुप्ता छात्राओं से समुदाय के बीच जागरुकता फैलाने का आह्वान किया. समापन सत्र की मुख्य वक्ता डॉ श्रद्धा पांडे असिस्टेंट प्रोफेसर,पीडियाट्रिक विभाग, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज थीं. उन्होंने स्तनपान में आने वाली समस्याओं के समाधान पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर सहयोग करने की अपील की.कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-40-thousand-cft-sand-seized-from-ichagarh-in-the-raid-of-mining-department/">Chandil

  : खनन विभाग की छापामारी में ईचागढ़ से 40 हजार सीएफटी बालू जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही