Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसडीएसएम स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, प्रतियोगिताएं आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एसडीएसएम स्कूल में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्राचार्या मौसमी दास उप-प्राचार्या रागिनी सिंह, इको क्लब संयोजक प्रदीप मोहंती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इको क्लब के द्वारा पृथ्वी को कैसे सुरक्षित रखा जाए इस विषय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस को मनाया. जिसमें ड्राइंग, ग्रीटिंग कार्ड, स्टेषनरी होल्डर, पेपर क्यूलिंग, पाॅट पेंटिग और क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने पानी का बचाव और पृथ्वी की सुरक्षा पर विभिन्न संदेश दिए और सभी से पौधा लगाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-at-sakchi-sagar-hotel-fire-tenders-reach/">जमशेदपुर

: साकची सागर होटल में लगी आग, दमकल पहुंची

बच्चों ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने का दिया संदेश

प्रार्थना सभा में इको क्लब की ओर से कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता के संबंध में अपने-अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए. विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूहों में विभक्त होकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता, कक्षा 5 से 7 तक के लिए पेपर बैग मेकिंग एवं कक्षा 8वीं के बच्चों के लिए पोस्टर पेंटिग प्रतियोगिता राखी गई थी. गो ग्रीन अवेरनेस के तहत बच्चों ने खुद से बनाया हुआ क्राउन पहनकर स्कूल परिसर में भ्रमण कर संदेश दिया कि पृथ्वी को हमें सुरक्षित रखना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही