Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के जूलॉजी विभाग द्वारा सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस अवसर कॉलेज के विद्यार्थियों ने चिड़ियों के घोंसले बनाये. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने दीप जलाकर किया. इस अवसर पर प्राचार्य अमर सिंह ने विभिन्न माध्यमों से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के संबंध में अपने विचार रखे. उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के बारे में विस्तार से बताया. इसमें जूलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ. स्वाति सोरेन ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से पर्यावरण से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-rahul-gandhi-attacked-the-modi-government-said-the-countrys-capital-has-been-handed-over-to-some-people-where-is-the-hint/">कर्नाटक

: राहुल गांधी मोदी सरकार पर हुए हमलावर, कहा, देश की पूंजी कुछ लोगों को सौंप दी गयी है, इशारा किधर…
सोरेन ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटक प्रस्तुत किया गया. वहीं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर डॉ. नंदिता नाग, डॉ. अशोक कुमार रवानी, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. रंजीत कर्ण, डॉ. किरण दुबे, डॉ. रवि शंकर, डॉ. भूषण के सिंह, डॉ. बिनय कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही