Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राजेंद्र विद्यालय में मना विश्व पृथ्वी दिवस

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी दिवस विषय आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. नृत्य के माध्यम से बच्चों ने प्रकृति का महत्व समझाने का प्रयास किया. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य जयंति सिंह व प्राइमरी की इंचार्ज डी वाणी ने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगा कर धरती पर हरियाली बचाये रखने की सीख दी. कार्यक्रम में प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने विषयवस्तु पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने नृत्य, पृथ्वी का इतिहास, चित्रकारी समेत कई गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर बिहार एसोसिएशन के मुख्य सचिव सीपीएन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-process-will-start-in-excellent-schools-from-april-27-application-till-may-7/">जमशेदपुर

: उत्कृष्ट विद्यालयों में 27 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, आवेदन 7 मई तक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही