Search

जमशेदपुर : इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन कॉलेज में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रो. श्रावणी मुखर्जी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अंजली श्रीवास्तव (जमशेदपुर वीमेंस विश्वविद्यालय की जूलॉजी डिपार्टमेंट की हेड उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि का स्वागत कॉलेज के निर्देशक आरएन मोहन्ती ने किया. मौके पर डॉ. अंजली श्रीवास्तव ने प्लास्टिक क्या हैं? इससे किस प्रकार पर्यावरण प्रभावित हो रहा और इससे बचने के लिए क्या-क्या करें. इन विषयों को बहुत अच्छी तरीके से समझाया और भारतीय सभ्यता को अपनाकर कैसे हम फिर से पर्यावरण और जीवन को खुशहाल बना सकते है इससे अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-day-premier-league-concludes-at-joggers-park/">जमशेदपुर

: जॉगर्स पार्क में 7 दिवसीय प्रीमियर लीग का समापन

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. ओम प्रकाश ने भी पर्यावरण के वर्तमान स्थिति के बारे में बताया और संगठित प्रयास से कैसे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है इसके बारे में भी बताया. कार्यक्रम में सुमन कुमारी, पुष्पा कुमारी, माधुरी कुमारी, वंदना कुमारी, सिक्की कुमारी, अंशु देव, रजनी कुमारी उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp