Search

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में मना विश्व पर्यावरण सप्ताह, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : विश्व पर्यावरण सप्ताह के उपलक्ष्य में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं बायो टेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ. अपने संदेश में उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत सरकार ने "मिशन लाइफ" को केंद्र में रखते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 मनाने की परिकल्पना की है. लाइफ का अर्थ है "पर्यावरण के लिए जीवन शैली." उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 2021 में यूएनएफसी कॉप 26 के तहत प्रधानमंत्री ने ग्लासगो में आयोजित शिखर सम्मेलन में की थी तथा उन्होंने स्थाई जीवनशैली व प्रथाओं को अपनाने के लिए एक वैश्विक लक्ष्य को फिर से अपनाने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-paid-the-bill-of-the-canteen-operator-in-the-court/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी ने कोर्ट में कैंटीन संचालक के बिल का किया भुगतान
इसके पश्चात छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली. एनएसएस की छात्राओं के ने "धरती करे पुकार" शीर्षक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. एनएसएस की दो छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर अपने विचार रखे. यूथ कांक्लेव के द्वारा "प्लास्टिक मुक्त भारत" विषय पर जागरूक किया गया. एनसीसी, एनएसएस एवं बायो टेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, निबंध, वाद विवाद एवं शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. एनसीसी विभाग की ओर से प्लास्टिक मुक्त भारत पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रथम प्रियांशु सिंह, द्वितीय सरोज टुडू एवं तृतीय काजल शर्मा रहीं. वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम अनमोल परी मिश्रा, द्वितीय अनीमा कुमारी एवं तृतीय रायमुनि सोरेन एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रिया कुमारी द्वितीय गीता कुमारी तृतीय राखी सतपथी रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-cigarette-reduces-a-mans-life-by-14-minutes-dr-amit-kumar/">जमशेदपुर

: एक सिगरेट आदमी के जीवन का 14 मिनट कम कर देता है : डॉ अमित कुमार
एनएसएस विभाग की ओर से पोस्टर, शॉर्ट वीडियो एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रथम सोनम राज द्वितीय रुपाली पटनायक, तृतीय पूर्णिमा कुमारी एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा दास द्वितीय लीपिका दास तृतीय श्वेता झा एवं शॉर्ट वीडियो में प्रथम कुमारी राज द्वितीय सोनम राज रही। बायो टेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संयुक्त रूप से प्रथम सृष्टि कुमारी, खुशी अग्रवाल एवं कीर्ति साध्वी, द्वितीय वर्षा कुमारी एवं जी पल्लवी कुमारी एवं तृतीय आस्था श्रीवास्तव एवं ममता कुमारी रही. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम जानवी भारती, द्वितीय अनिला सिद्दीकी एवं तृतीय निशा अकदस रहीं. कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं की निर्णायक मंडी में डॉ सत्य रंजन पाल, डॉ प्रनीता, डॉ सुनीता, डॉ जया, डॉ विश्वराज, डॉ सरिता, डॉ डी पुष्पलता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर प्रीति शामिल थीं. कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, बायो टेक्नोलॉजी एवं अन्य विभागों से करीब 300 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//