Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में मनाया गया वर्ल्ड लाफ्टर डे

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सोमवार को कॉमर्स विभाग ने वर्ल्ड लाफ्टर डे का आयोजन किया. कार्यक्रम में कॉमर्स विभाग के स्नातक तथा स्नातकोत्तर के छात्र-छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर प्रभारी प्राचार्य सुभाष चंद्र दास ने कहा कि वर्ल्ड लाफ्टर डे हर साल मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है. इसकी शुरुआत वर्ल्डवाइड लाफ्टर योगा मूवमेंट के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया के ने 10 मई 1998 में की थी और पहली बार ये मुंबई में मनाया गया था. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-government-cannot-force-biometric-attendance-on-personal-smartphone-kunal/">चांडिल

: पर्सनल स्मार्टफोन पर बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए बाध्य नहीं कर सकती सरकार – कुणाल

हंसने से स्ट्रेस और डिप्रेशन होता है दूर

हंसने से चेहरे के नर्व्स और फेशियल एक्सप्रेशन्स हमारे इमोशन्स पर पॉजिटिव इफेक्ट्स डालते हैं. इतना ही नहीं हंसने से स्ट्रेस और डिप्रेशन को भी दूर करने में मदद मिलती है. उन्होंने लाफ्टर थेरेपी के प्रति जागरुकता बढ़ाने की अपील भी लोगों से की. मौके पर मुख्य रुप से वोकेशनल विभाग के अमित कुमार मेहता तथा अन्य विभाग के शिक्षक प्रियंका कुमारी, शोभा मुआल, जावेद इकबाल तथा कॉमर्स विभाग के सभी शिक्षक डॉ. ऐके. सिंह, डॉ. एसी. पाठक, डॉ. मोनी दीपा दास, डॉ. संजू, डॉ. मीतू आहूजा, मालिका हेजाब उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mansingh-hembram-claims-for-village-head-of-poongoda-village-submits-memorandum-to-co/">घाटशिला

: पूनगोडा गांव के ग्राम प्रधान के लिए मानसिंह हेंब्रम ने की दावेदारी, सीओ को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही