Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन 9 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आदिवासी महासभा नौ अगस्त को गोपाल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन करेगा. यह जानकारी महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मुखवान विजय कुजूर ने गुरुवार को सीतारामडेरा आदिवासी एसोसिएशन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को बारीडीह के शकुंतला उद्यान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन का निर्णय लिया गया था. विश्व आदिवासी दिवस में शहर के चारों तरफ से सभी सामाजिक संगठनों में कार्यरत आदिवासी समुदाय अपनी शक्ति एवं एकता प्रदर्शन के लिए मोटरसाइकिल रैली और पदयात्रा करते हुए गोपाल मैदान पहुंचेंगे. इसे भी पढ़ें : सफायर">https://lagatar.in/cbi-probe-begins-in-sapphire-international-school-student-vinay-murder-case/">सफायर

इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय हत्याकांड की CBI जांच शुरू
ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं झारखं के सभी जिलों के प्रतिनिधि आदिवासी एकता का परिचय देने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. कोरोना के कारण दो वर्ष कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था. इसलिए इस वर्ष यह आयोजन व्यापक पैमाने पर किया जाएगा. इस अवसर पर केन्द्रीय महासचिव कृष्णा हांसदा और नीम आर्मी के जिला अध्यक्ष दिनकर कच्छप के साथ आदिवासी जनतांत्रिक महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही