Search

 
 
 

जमशेदपुर : एग्रिको मैदान में नौ अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : आदिवासी महासभा द्वारा नौ अगस्त को एग्रिको मैदान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा. इस संबंध में आदिवासी महासभा द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. महासभा के महासचिव कृष्णा हांसदा ने पत्रकारों को बताया कि इस विश्व आदिवासी दिवस में आठ राज्यों के सामाजिक प्रमुख माझी, परगना, डोकलो, सोहोर, मुंडा, मानकी, पड़ाह, टाना भगत शिरकत कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बातों को रखेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संथाल समाज के धाड़ दिशोम परगना बैजू मुर्मू करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-goods-from-a-closed-crusher-in-patamda/">जमशेदपुर:

पटमदा में बंद क्रशर से सामान की चोरी

सभी अवैध लीज को रद्द करने संबंधी मुद्दों पर विस्तार से होगी चर्चा

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में डिलिस्टिंग एवं समान नागरिक संहिता, वनाधिकार अधिनियम 2006 संशोधन विधेयक और अनुसूचित क्षेत्रों एवं सीएनटी एसपीटा एक्ट वाले जमीनों पर नोटरी पब्लिक द्वारा सभी अवैध लीज को रद्द करने संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. एग्रिको मैदान से आदिवासी समाज को समाप्त करने के लिए सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ राष्ट्र व्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी. पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से मुखवान विबय कुजूर, अमृत तिडु, नमजन कोंगाड़ी, दिनकर कच्छप, ज्ञानसिंह बांदिया, हरमोहन टुडू, सुखराम टुडू मुख्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chhattisgarhi-mahila-mandals-three-day-rakhi-fair-begins/">जमशेदपुर

: छत्तीसगढ़ी महिला मंडल का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही