Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में मना विश्व जल दिवस, गूंजा 'पानी बचाने का करो यत्न, क्योंकि पानी है बहुमूल्य रत्न'

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को विश्व जल दिवस मनाया गया.इसमें स्कूल की केजी से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य, योग, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से अपने परिवार और पड़ोस में पानी बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का संदेश दिया. स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर रश्मिता एसी नेछात्राओं को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मौजूदा वर्ष 2024 के लिए तय की गई थीम "शांति के लिए जल" का पालन करके विश्व जल दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बताया कि हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी बचाने के लिए शिक्षित करना है, ताकि पृथ्वी पर हर कोई शांति और खुशी से रह सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-placement-of-50-students-of-womens-university-in-yokohama/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की 50 छात्राओं का योकोहामा में प्लेसमेंट
उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति पानी का संरक्षण करेगा और उसे बर्बाद नहीं करेगा तो आने वाली पीढ़ियों को पानी की कमी नहीं होगी. इसलिए हमें हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम पानी बर्बाद न करें. स्कूल के पर्यावरण क्लब की संचालक शिक्षिका समर्पिता ने छात्राओं को अपने और अपने आसपास पानी बचाने के लिए "जल बचाओ, पानी बचाओ" का नारा दिया. `पानी बचाने का करो यत्न, क्यों की पानी है बहुमूल्य रत्न` का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि अगर हम पानी बर्बाद करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी पानी की बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जायेगी. इसलिए इस जल दिवस पर आओ हाथ से हाथ मिलाएं और सभी मिलकर पानी बचाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-children-played-holi-with-radha-krishna-in-sundernagar-cheshire-home-lots-of-flowers-and-gulal-flew/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर चेशायर होम में विशेष बच्चों ने राधा-कृष्ण संग खेली होली, खूब उड़े फूल और गुलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही