Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी के नये कैंपस का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द होने के बाद हुई पूजा-अर्चना

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : वीमेंस यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा स्थित नये कैंपस का पिछले 11 अक्तूबर को समारोहपूर्वरक उद्घाटन होना था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शामिल होना था. लेकिन उद्घाटन समारोह रद्द हो जाने के बाद कैंपस में पूजा-अर्चना करायी गयी. बताया जाता है कि स्थानीय विधायक पूजा में शामिल हुए. इसके अलावा कोई गणमान्य व्यक्ति आमंत्रित नहीं थे. पूजा में यूनिवर्सिटी (बिष्टुपुर कैंपस स्थित) एससी-एसटी हॉस्टल से छात्राओं को ले जाया गया. वहां पूजा के पश्चात सहभोज भी हुआ. इसे भी पढ़ें : अमर">https://lagatar.in/amar-bauri-got-the-status-of-leader-of-opposition-in-jharkhand-assembly/">अमर

बाउरी को झारखंड विधानसभा में मिला नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

सात विषयों में एडमिशन के लिए खुला है चांसलर पोर्टल

वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक के विभिन्न विषयों में एडमिशन लेने की इच्छुक छात्राएं अभी भी आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए अभी भी चांसलर पोर्टल खुला हुआ है. इच्छुक छात्राएं अक्तूबर महीने के अंत तक आवेदन कर एडमिशन ले सकती हैं. आधिकारिक जानकारी के अनुसार अभी मनोविज्ञान, ओड़िया, संस्कृत, फिलॉस्पी, होम साइंस, बांग्ला, उर्दू इन सात विषयों में सीटें रिक्त हैं. अतः इन विषयें में एडमिशन के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही