Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दो लाख तैंतालीस हजार तीन सौ पचीस पार्थिव महादेव का किया पूजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से श्रावण मास में रविवार को गोलमुरी स्थित विद्यापति परिसर में श्री श्री 108 पार्थिव महादेव पूजन का आयोजन किया गया. इस दौरान दो लाख, तैंतालीस हजार, तीन सौ पचीस पार्थिव महादेव का पूजन किया गया. यह पार्थिव महादेव जमशेदपुर के हरेक मैथिल भाषा भाषियों के घर से निर्माण होकर पूजा स्थल पहुंचा था. इस पूजन की शुरुआत पंडित बिपीन झा, अशोक कुमार झा, गोपाल जी झा, नवीन झा ने संयुक्त रुप से किया. जिसमें यजमान स्वरूप राजीव रंजन, पंकज कुमार राय, अमर कुमार झा, रविन्द्र कुमार उर्फ चन्दन, परमानन्द झा, अनिल झा, ब्रजेश कुमार झा शामिल थे. पूरे विधि विधान से दिनभर पार्थिव महादेव का पूजन किया गया. शाम में आरती के उपरांत अनुष्ठान संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-a-fierce-movement-if-khatian-based-planning-policy-is-not-implemented-birsa-army/">जमशेदपुर

: खतियान आधारित नियोजन नीति लागू नहीं होने पर होगा उग्र आंदोलन- बिरसा सेना

बन्ना गुप्ता समेत कई लोग कार्यक्रम में पहुंचे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/5eb51b14-d2a3-4035-9a03-19ef5fd4cff4.jpg"

alt="" width="1280" height="531" /> इस पूजा स्थल पर आमंत्रित अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, अमरप्रीत सिंह काले एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र झा उर्फ नट्टू, अशोक अविचल, लक्ष्मण झा, गणेश झा आदि शामिल हुए. सभी ने पार्थिव महादेव को नमन कर सुख, समृद्धि, जन कल्याण एवं खुशियाली की कामना की. पूजा समाप्ति के बाद कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-co-stopped-the-construction-of-a-roadside-temple-on-shankosai-road-number-5-uproar/">जमशेदपुर:

शंकोसाई रोड नंबर 5 में सड़क किनारे बन रहे मंदिर निर्माण को सीओ ने रोका, हंगामा

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

अध्यक्ष शिशिर कुमार झा, महासचिव सुजीत कुमार झा, संयोजक मोहन ठाकुर, अशोक मिश्रा, रंजीत झा बाग़बेड़ा, राजेश कुमार झा, धर्मेश कुमार झा, प्रमोद कुमार झा, सोमनाथ मिश्रा, सुबोध कुमार झा, निलेश झा, बबलू झा, शिवचंद्र झा, मिथिलेश झा,बिलास झा,विनय चौधरी, शंकर नाथ झा, देवेंद्र कुमार झा, दिलीप कुमार झा, दिलीप कुमार मिश्रा, गोपाल चौधरी, नवीन झा, धीरेंद्र कुमार झा, अमित चौधरी, अरुण कुमार पाठक आदि का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-improve-or-go-out-of-the-district-criminals-ssp/">जमशेदपुर:

सुधर जाएं अथवा जिले से बाहर चले जाएं अपराधी-एसएसपी
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही