Search

 
 
 

जमशेदपुर : हनी ट्रैप का शिकार होने से बचे लेखक अंशुमन भगत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : शहर के प्रसिद्ध लेखक अंशुमन भगत हनी ट्रैप का शिकार होते-होते बच गए. गुरुवार तड़के 5 बजे उन्हें व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से फोन आया. फोन रिसिव करने के बाद से ही उन्हें साइबर ठगों द्वारा ब्लैकमेल किया जाने लगा. अंशुमन ने बिना किसी देरी के तत्काल ऑनलाइन पोर्टल पर मामले की शिकायत की. हालांकि इस बीच साइबर ठगों ने अंशुमन के जानने वालों को एक एडिटेड वीडियो भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-citys-young-scientist-ashish-also-contributed-to-the-success-of-chandrayaan-3/">जमशेदपुर

: चंद्रयान 3 की सफलता में शहर के युवा वैज्ञानिक आशीष का भी योगदान

इंस्टाग्राम के कई फॉलोअर्स को एडिटेड वीडियो भेजा

अंशुमन ने बताया कि गुरुवार सुबह 4.59 बजे उनके मोबाइल नंबर पर 8403886019 नंबर से एक वीडियो कॉल आया. अंजान नंबर देखकर पहले तो उन्होंने फोन नहीं उठाया पर थोड़ी देर बाद दोबारा फोन आने पर फोन रिसिव किया. फोन रिसिव करने पर सामने कोई नहीं था. मात्र दो से तीन सकेंड तक वीडियो कॉल पर रहने के बाद उन्होंने फोन काट दिया. थोड़ी देर बाद उसी नंबर से उन्हें मैसेज कर ब्लैकमेल किया जाने लगा. मैसेज करने वाला वीडियो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देने लगा और रुपयों की मांग करने लगा. रुपये देने से मना करने पर उसने इंस्टाग्राम के कई फॉलोअर्स को एडिटेड वीडियो भेज दिया. हालांकि उन्होंने ठग को रुपये नहीं दिए और तत्काल इसकी आॉनलाइन शिकायत की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही