Search

 
 
 

जमशेदपुर : हेमंत सोरेन को विधायकी से अयोग्य घोषित करना गलत- अफरोज

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : कांग्रेस और एआईएमआईएम की राजनीति कर चुके वरिष्ठ समाजसेवी मानगो के रोड नंबर एक के रहने वाले डॉ अफरोज शकील का मानना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधायकी के अयोग्य करना ठीक नहीं है. उन्होंने इतना बड़ा भ्रष्टाचार नहीं किया कि उन पर इतनी बड़ी कार्रवाई की जाए. खनन पट्टा कोई भी नागरिक ले सकता है. हां यह माना जा सकता है कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने खनन पट्टा लिया जो नैतिकता के दायरे में नहीं आता. मुख्यमंत्री को इससे परहेज करना चाहिए था, लेकिन यह कोई गड़बड़ घोटाला नहीं है कि निर्वाचन आयोग इस पर इतनी बड़ी कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shahid-anwar-of-akashvani-jamshedpur-will-do-commentary-in-asia-cup-cricket-t20/">आदित्यपुर

: एशिया कप क्रिकेट टी 20 में कमेंट्री करेंगे आकाशवाणी जमशेदपुर के शाहिद अनवर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही