Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा सोमवार को एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग की सूची जारी की गई. इसमें झारखंड के एकमात्र शिक्षण संस्थान जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) को प्रबंधन के क्षेत्र में 9वां स्थान मिला है. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट झारखंड के जमशेदपुर में सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) द्वारा संचालित एक निजी बिजनेस स्कूल है. इसकी स्थापना 1949 में स्टील सिटी जमशेदपुर में देश के सबसे पुराने बिजनेस स्कूल के रूप में हुई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-man-arrested-for-stealing-lakhs-in-wedding-ceremony-goods-recovered/">जमशेदपुर
: शादी समारोह में लाखों की चोरी करने वाला गिरफ्तार, सामान बरामद एक्सएलआरआई को एनआईआरएफ रैंकिंग में 9वां स्थान मिलना पूरे प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है. एक्सएलआरआई में प्रबंधन के दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में सत्र 2021-22 में कुल 360 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था. इसमें 351 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया. इसमें अधिकतम 30 लाख रुपए प्रतिवर्ष पर विद्यार्थी को नौकरी मिली. एक्सएलआरआई के विद्यार्थियों द्वारा 2021-22 में कुल 53 क्लाइंट के 484 प्रोजेक्ट पूरे किए गए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-aspire-celebrated-school-reopening-day-in-kalaita-village/">किरीबुरू
: एस्पायर ने कलैता गांव में मनाया “स्कूल रिओपनिंग डे” वर्तमान में एक्सएलआरआई में विभिन्न राज्यों के 713 विद्यार्थी अध्यनरत हैं. कॉलेज में विराट पुस्तकालय, सभागार अत्याधुनिक सुविधा से युक्त विद्यार्थियों के लिए स्टडी सेंटर है. इन तमाम विशेषताओं के आधार पर एनआईआरएफ द्वारा जारी की गई 2023 रैंकिग में एक्सएलआरआई को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है. प्रबंधन संस्थानों में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अहमदाबाद शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर आईआईएम बेंगलुरु और तीसरे स्थान पर आईआईएम कोझिकोड हैं. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : एनआईआरएफ 2023 रैंकिंग में एक्सएलआरआई को मिला 9वां स्थान
Leave a Comment