Search

 
 
 

Jamshedpur: XLRI जमशेदपुर ने मनाया दान और सेवा का उत्सव

 
Jamshedpur: एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की ओर से द्वारा ‘उत्सव-ए-दान’ के 16वें संस्करण का आयोजन किया गया. अक्टूबर से दिसंबर 2024 तक आयोजित इस उत्सव में एक्सएलआरआइ की टीम सिग्मा-ओईकोस ने अहम भूमिका निभाई.

रक्‍तदान अभियान से हुई ‘उत्सव-ए-दान’ की शुरुआत

[caption id="attachment_996874" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/04-jan-jsr-xlri1-r.jpg">

class="size-full wp-image-996874" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/04-jan-jsr-xlri1-r.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> ‘उत्सव-ए-दान’ में शामिल एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की टीम के सदस्‍य.[/caption] उत्सव की शुरुआत रक्तदान अभियान से हुई  जिसमें 80 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया. इस रक्त का उपयोग जरूरतमंदों के बीच किया जाएगा. एक्सएलआरआइ समुदाय और साझेदार संस्थानों ने मिलकर कपड़ा दान अभियान में हिस्सा लिया. इसमें 15,000 से अधिक कपड़े एकत्र कर नौ गांवों के गरीब और वंचित समुदायों के बीच बांटे गए.

महिलाओं के लिए चलाया ‘मासिक धर्म जागरुकता अभियान’

महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ‘मासिक धर्म जागरुकता अभियान’ चलाया गया. इसमें 200 से अधिक महिलाओं को पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त करने के लिए कपड़े के पैड किट्स वितरित किए गए. इस अभियान में रॉबिनहुड आर्मी और कोरू फाउंडेशन ने भी सहयोग किया.

‘विश ट्री’ ने पूरे किए बच्चों के सपने

‘विश ट्री’ अभियान ने बच्चों और परिवारों की इच्छाओं को साकार किया. इस अभियान में 180 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और 1.3 लाख रुपये से अधिक राशि जुटाई. इस राशि से गरीब और जरूरतमंद बच्चों के सपने पूरे किए गए.

“गिफ्ट ऑफ टाइम” विशेष समुदायों के साथ समय बिताने की अनूठी पहल

एक्सएलआरआइ के छात्रों ने “गिफ्ट ऑफ टाइम” पहल के तहत आर पी पटेल चेशायर होम और निर्मल ह्रदय के 160 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से सक्षम लोगों के साथ समय बिताया. इसे भी पढ़ें : शीतलहर">https://lagatar.in/in-view-of-the-cold-wave-instructions-to-keep-all-the-schools-of-the-district-closed-on-january-6-7/">शीतलहर

को देखते हुए छह-सात जनवरी को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही