Search

 
 
 

जमशेदपुर : XLRI में 22 जुलाई को होगा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक विषय पर मंथन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एक्सएलआरआई पीजीडीएम (जीएम) की ओर से 22 जुलाई को री-एनविजन 2023 का आयोजन किया जाएगा. इसमें भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक विषय पर मंथन होगा. दो सत्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रिवोल्यूट कंपनी में भारत के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर परोमा चटर्जी मौजूद रहेंगी. इस कॉन्क्लेव में इस बात पर मुख्य रूप से चर्चा की जायेगी कि आखिर किस प्रकार भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक का अहम योगदान है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-one-day-skin-disease-camp-organized-at-community-health-center/">बहरागोड़ा

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय चर्म रोग शिविर लगा

वक्ता रखेंगे अपनी-अपनी बातें

इस दौरान पैनल डिस्कशन व अलग-अलग माध्यम से इस बात की भी चर्चा होगी कि डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर किस प्रकार व्यक्तिगत व संस्थागत बिजनेस को बढ़ाने में कारगर साबित हो रहा है. कार्यक्रम में भारत-पे, बार्कलेज इंडिया, इंडिया पोस्ट पेमेंट समेत कई अन्य अग्रणी कंपनियों के अधिकारी अपनी बातों से सभी को अवगत कराएंगे. पहले सत्र में "क्या भारतीय फिनटेक दुनिया को जीतने को तैयार है" विषय पर वक्ता पैनल डिस्कशन के माध्यम से अपनी बातों को रखेंगे. जबकि दूसरे सत्र में सभी वक्ता इंडियन डिजिटल इकोनॉमी "द गोल्डेन एज ऑफ इंडिया" विषय पर अपनी बातों को प्रस्तुत करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही