Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : XLRI का 43वां मैक्सी फेयर 21 और 22 जनवरी को

Jamshedpur (Anand Mishra)जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित बी स्कूल एक्सएलआरआई में इस वर्ष 43वां मैक्सी फेयर का आयोजन किया जा रहा है. संस्थान की ओर से दो दिवसीय आयोजन 21 जनवरी से किया जा रहा है, जो 22 जनवरी तक चलेगा. यह आयोजन संस्थान के मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआई की ओर से किया जाता है. इस बार मैक्सी फेयर में दूसरे और अंतिम दिन बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या अपने सुर-ताल पर लोगों को झुमायेंगे. उल्लेखनीय है कि शाहिद माल्या अब तक स्टूडेंट ऑफ द ईयर, उड़ता पंजाब, फिल्म गुंडे और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में गाना गा चुके हैं. 22 जनवरी को शाहिद माल्या का कार्यक्रम शाम 7ः00 बजे से होगा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-blood-donation-camp-organized-by-kudmi-sanskriti-vikas-samiti-in-matiabandhi/">चाकुलिया

: माटियाबांधी में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान शिविर आयोजित

फैंसी ड्रेस समेत कई प्रतियोगिताएं होंगी

आयोजकों ने बताया कि मैक्सी फेयर में उक्त संगीत भरी शाम के अलावा और भी कई कार्यक्रम होंगे. इसमें बच्चों के लिए डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी. वहीं बड़ों के लिए मिस एंड मिस्टर जमशेदपुर, जमशेदपुर फेवरेट फैमिली, मास्टर शेफ प्रतियोगिता होगी. इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-blood-donation-camp-organized-by-kudmi-sanskriti-vikas-samiti-in-matiabandhi/">चाकुलिया

: माटियाबांधी में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान शिविर आयोजित

खेल और फूड स्टॉल का भी ले सकेंगे आनंद

मैक्सी फेयर के दौरान विभिन्न प्रकार के खेल वगैरह का भी आयोजन किया जायेगा, जिसका लोग लुत्फ उठा सकेंगे. इसमें बॉक्स क्रिकेट, वाटर जोरबिंग, बाउंसी कैसल के साथ कई और खेल शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के 35 से अधिक फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे. आयोजकों की ओर से संभावना जतायी गयी है कि मैक्सी फेयर में करीब 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. मैक्सी फेयर में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करा कर पास खरीदना होगा. बताया गया है कि पास पीएम मॉल में उपलब्ध होगा. अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9130636911 पर संपर्क किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही