Search

 
 
 

जमशेदपुर : XLRI का जमशेदपुर रन मिनी मैराथन 21 को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एक्सएलआरआई द्वारा 11वें जमशेदपुर रन का आयोजन 21 अगस्त को किया जाएगा. जमशेदपुर रन एक मिनी मैराथन है, जो पूरे शहर को एक साथ लाने के उद्देश्य से एक्सएलआरआई द्वारा आयोजित की जाती है. जमशेदपुर रन एक्सएलआरआई परिसर से शुरू होकर जुबली पार्क और अन्य स्थानों से गुजरेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-9-arrested-of-chain-snatching-gang-also-arrested-sonar-of-parsudih/">जमशेदपुर:

चेन छिनतई गिरोह के 9 गिरफ्तार, परसुडीह से सोनार को भी दबोचा
इसमें एक्सएलआरआई के छात्र, प्रोफेसर, प्रशिक्षु एथलीट, पेशेवर एक्सएलआरआई परिवार के सदस्य शामिल होंगे. इसमें धावकों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है. एक श्रेणी में पुरुष, दूसरी में महिला और तीसरी में 19 से कम उम्र के छात्र शामिल होंगे. एक्सएलआरआई फुटबॉल ग्राउंड से 5 किमी दौड़ को सुबह झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. इस दौड़ में करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही